नींबू, कपूर, नीम का तेल, तुलसी और लहसुन जैसी घरेलू चीजों से मच्छरों को ऐसे भगाइए... पढ़िए पूरा तरीका

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नींबू, कपूर, नीम का तेल, तुलसी और लहसुन जैसी घरेलू चीजों से मच्छरों को ऐसे भगाइए... पढ़िए पूरा तरीकामच्छर मारो अभियान।

यूं तो हर मौसम में मच्छर रहते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में मच्छर कुछ ज्यादा ही पैदा हो जाते हैं। इन दिनों में बारिश का पानी जगह-जगह पर भर जाने से मच्छर अधिक मात्रा में पैदा हो जाते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और फाइलेरिया (एलएफ) जैसी कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादातर लोग मच्छरों को मारने के लिए रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जबकि ये हानिकारक होते हैं। यहां कुछ प्राकृतिक तरीके बताए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप मच्छरों को दूर रख सकते हैं।

नीम का तेल

नीम स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा मच्छर को भी मारने का काम करती है। एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, कवक विरोधी (एंटी फंगल), विषाणु (एंटी वायरस) एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होने के नाते, नीम आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है। एक प्रभावी कीटनाशक मिश्रण बनाने के लिए बराबर भागों में नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और अपने शरीर पर लगा लें। यह कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छर के काटने से रक्षा करेगा।

नीलगिरी और नींबू का तेल

नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छरमुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है। नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल के असर करने की वजह सिनियोल है, जो त्वचा पर लगाने पर एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक दोनों के गुण देता है।

कपूर

मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग बढ़िया काम करता है। अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में ये पेड़ से निचोड़ा हुआ यौगिक सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15-20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छरमुक्त वातावरण पाएं।

तुलसी

तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखें। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।

लहसुन

मच्छरों को दूर रखने का ये एक प्रमुख तरीका है। यह बदबूदार हो सकता है लेकिन इस कारण से मच्छर भाग जाते हैं। लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर के काटने से और यहां तक की अपने घर में प्रवेश करने से भी रोकती हैं। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरे को आप मच्छरमुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें।

पुदीना

पुदीने का तेल किसी भी अन्य कीटनाशक जितना प्रभावी पाया गया है। आप कई तरीकों में पुदीने के पत्तों और एसेंस का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने शरीर पर इसका तेल लगा सकते हैं या अपने कमरे की खिड़की के बाहर पौधा रख सकते हैं, या एक कमरे में पुदीने की सुगंध भर सकते हैं जिससे मच्छर भाग जाएंगे।

ये है सबसे बड़ा आतंकवादी, दुनिया का सबसे ख़तरनाक क़ातिल

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

dengue Chikungunya rainy season malaria Mosquito Chemical insecticide #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.