भाजपा और कांग्रेस दोनों ही धरना पार्टियां बन गई हैं: केजरीवाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही धरना पार्टियां बन गई हैं: केजरीवालgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘धरना पार्टियां' करार दिया जिनके पास कामकाज का कोई एजेंडा नहीं है।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित जल एवं बिजली संकट को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, ‘‘भाजपा और कांग्रेस दोनों ही धरना पार्टियां बन गई हैं जिनके पास कामकाज का कोई एजेंडा नहीं है।'' मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए दिल्ली भाजपा के प्रमुख सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जहां शहर में लोग गंभीर जल और बिजली संकट झेल रहे हैं, मुख्यमंत्री गोवा और पंजाब में अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने में मशगूल हैं।

दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मिट्टी के घड़े लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने कहा, ‘‘कभी-कभी दो दिन तक बिजली और पानी उपलब्ध नहीं होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें गोवा और पंजाब के बजाय राष्ट्रीय राजधानी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने केवल अपने विज्ञापनों पर धन खर्च किया है।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.