भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत से उपर रहेगी: पनगढ़िया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत से उपर रहेगी: पनगढ़ियाgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान अच्छे मानसून और विनिर्माण में तेजी के साथ आठ प्रतिशत को पार कर जाएगी। यह बात नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कही।

पनगढ़िया ने कहा, ‘‘भारत चालू वित्त वर्ष के दौरान आठ प्रतिशत की वृद्धि दर को पार कर जाएगा। अच्छे मानसून से इस साल कृषि क्षेत्र की वृद्धि बढ़कर 4-5 प्रतिशत हो जाएगी।'' पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में वृद्धि विनिर्माण गतिविधि में तेजी और कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार के मद्देनजर 7.9 प्रतिशत पर पहुंच गयी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही के दौरान विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 9.3 प्रतिशत जबकि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही।

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2015-16 में 7.6 प्रतिशत रही जो पांच साल का उच्चतम स्तर है। ऐसा मुख्य तौर पर विनिर्माण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन और कृषि क्षेत्रों में सुधार के मद्देनजर हुआ। पनगढ़िया का मानना है कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर ऊंची बनी रहेगी क्योंकि राजस्व बढ़ रहा है और मुद्रास्फीति सीमा में है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.