भारत को जरूरत है नई हरित क्रांति की: आनंद महिंद्रा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत को जरूरत है नई हरित क्रांति की: आनंद महिंद्राgaon connection, गाँव कनेक्शन

गाँव कनेक्शन नेटवर्क 

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने आज कहा कि भारत को नई हरित क्रांति की जरूरत है क्योंकि कृषि से आय घट रही है।

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्डस 2015 में उन्होंने कहा, "पिछले दो साल से मानसून खराब रहा है। कृषि से आय घट रही है और हम आईटी तथा ई-कामर्स जैसे चकाचौंध वाले क्षेत्रों से इतने खुश हैं कि हम आसानी से यह भूल गये कृषि देश की वास्तविक धड़कन है।" महिंद्रा ने कहा कि भारतीय आबादी का बड़ा हिस्सा आजीविका के लिये कृषि पर निर्भर है।"

इस साल भारत ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में 1.1 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है। क्षेत्र कठिनाई में है और कई राज्यों में किसान खुदकुशी कर रहे हैं।

कृषि क्षेत्र को गति देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "हमने कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति की है। हरित क्रांति से लाभान्वित हुए हैं लेकिन हमें नई हरित क्रांति की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि यह होगा क्योंकि अब हमारे पास इसे संभव बनाने के लिये प्रौद्योगिकी है।"

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.