भारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
गाँव कनेक्शन 19 May 2016 5:30 AM GMT

350 किमी की मारक क्षमता
नई दिल्ली (भाषा)। भारत ने देश में विकसित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर स्थित केंद्र से सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण सेना के यूजर ट्रायल के रूप में किया गया।
क्या हैं खूबियां
- पृथ्वी भारत की पहली देश में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है
- पृथ्वी-2 में दो इंजन लगे हैं जिसकी लंबाई 8.56 मीटर, चौड़ाई 1.1 मीटर और वजन 4,600 किलोग्राम है
- यह मिसाइल 483 सेकेंड तक और 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है
- यह सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक मार करती है
- पृथ्वी-2 लिक्विड और सॉलिड, दोनों तरह के ईंधन से ऑपरेट होती है।
- यह परंपरागत और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ढोने में सक्षम है
- यह मिसाइल 500 से 1000 किग्रा तक का भार उठाने में सक्षम है
- इससे पहले पृथ्वी-2 का सफल यूजर ट्रायल 16 फरवरी 2016 और 14 नवंबर 2014 को किया गया था
- ‘उड़ान की स्थिति में इंटरसेप्टर के कई मानकों का सत्यापन करने के लिए यह परीक्षण किया गया जो सफल रहा है।’
Next Story
More Stories