भारत से अमेरिका तक महिला का पीछा करने वाले को 19 साल की क़ैद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत से अमेरिका तक महिला का पीछा करने वाले को 19 साल की क़ैद

वॉशिंगटन (भाषा)। नई दिल्ली से टेक्सास तक लगभग एक दशक तक एक महिला का पीछा करने वाले भारतीय मूल के 32 साल के एक व्यक्ति को अमेरिका में 19 साल कैद की सजा सुनाई गई है। कोलिन काउंटी के जिला अटॉर्नी ग्रेग विलिस ने बुधवार को जितेंद्र सिंह के बारे में फैसला सुनाया। विलिस ने एक बयान में कहा, 'ज्यूरी ने पीड़िता के एक दशक से चले आ रहे पीछा किए जाने वाले बुरे सपने का अंत कर दिया है।'   विलिस के अनुसार सिंह की मुलाकात पीड़िता से सबसे पहले दिल्ली में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वे दोनों सिर्फ सहपाठी ही थे लेकिन सिंह ने वर्ष 2006 में पीड़िता से शादी के लिए पूछा था।

विलिस ने कहा कि पीड़िता ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था जिससे सिंह का गुस्सा भड़क गया। अधिकारियों ने पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की। तब सिंह ने पीड़िता का घर तक पीछा करना शुरु कर दिया और जब तक वो स्नातक नहीं हो गई तब तक वो उसे धमकाता रहा।

साल 2007 में पीड़िता ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए भारत छोड़ दिया हालांकि इससे सिंह की सनक खत्म नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि सिंह ने भारत में पीडिता के पिता को प्रताड़ित और उत्पीड़ित किया। सिंह को भारत में अपराधों के लिए दोषी करार दिया गया था लेकिन उसने अधिकारियों से अपील और समझौता किया था कि वो पीड़िता से दूर रहेगा।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.