भारतीय का मज़ाक उड़ाने पर हिलेरी ने की ट्रंप की आलोचना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय का मज़ाक उड़ाने पर हिलेरी ने की ट्रंप की आलोचना

वॉशिंगटन (भाषा)। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने एक भारतीय कॉल सेंटर कर्मी का मज़ाक उड़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। हिलेरी ने ट्रंप की  आलोचना करते हुए कहा कि ये समुदाय के प्रति असम्मान और ट्रंप की विभाजनकारी बयानबाजी को दर्शाता है।

हिलेरी की चुनाव प्रचार मुहिम के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा ने कहा, 'भारतीय कर्मियों का मजाक उड़ाना उस असम्मान को दिखाता है जो डोनाल्ड ट्रंप ने विभिन्न समूहों के प्रति दिखाया है।' उन्होंने मेरीलैंड के जर्मनटाउन में 'इंडियन अमेरिकंस फॉर हिलेरी' की औपचारिक शुरुआत के बाद संवाददाताओं से कहा, 'उन्होंने कट्टरता और विभाजन की मुहिम चलाई है। मुझे लगता है कि ये उस समय देश के लिए बहुत खतरनाक है जब आप सोचते हैं कि आपको मित्रों, साथियों की आवश्यकता है। वो जिस प्रकार की मुहिम चला रहे हैं, ऐसी मुहिम विश्व भर में एक दूसरे के प्रति असम्मान और यहां घरेलू स्तर पर विभाजन और खतरे को जन्म देती है।' 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.