बहन के रेपिस्ट को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बहन के रेपिस्ट को फंसाने के लिए खुद को मारी गोलीgaon connection, गाँव कनेक्शन

राजीव शुक्ला

कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मुफीद नाम के इस शख्स ने अपने दो जानने वालों मुन्ना और आसिफ़ को पहले तो मिलिट्री फार्म बुलाया और फिर पेट पर गोली मारने को कहा। पहली गोली मुन्ना ने चलाई पर वो मिस हो गई, दूसरी गोली आसिफ ने मारी और दोनों भाग निकले। लेकिन मुफीद ने अपनी शिकायत में गोली मारने का इल्ज़ाम दो दूसरे लोगों आजम और सोनू पर लगाया।

क्या है पूरा मामला

मुफ़ीद की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने मुन्ना और आसिफ़ को गिरफ्तार कर पुछताछ की, तफ्तीश के दौरान दोनों ने मुफीद को गोली मारने की बात से इनकार कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। मुफीद की कॉल डिटेल और दूसरे सबूतों की मदद से पुलिस असल आरोपियों मुन्ना और आसिफ़ तक पहुंच गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पुस्तौल भी बरामद कर ली।  

पुलिस ने क्या कहा

कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मोती नगर जाजमऊ में किराये पर रहने वाले मोहम्मद मुफीद ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी कि मिलिट्री फार्म में उसे गोली मार दी गई है। उसने बाबूपुरवा निवासी आजम और चकेरी के सोनू पर गोली मारने का आरोप लगाया। शुरुआती जांच में ही पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। जांच में पता चला कि आजम के बेटे अकरम ने मुफीद की बहन से रेप किया था। इस मामले में दोषी अकरम जेल में सज़ा काट रहा है। आजम और मुफ़ीद के बीच समझौते की बात चल रही थी। मुफीद आजम से रुपए की मांग कर रहा था और आजम रुपए देने को तैयार नहीं था। इसी वजह से उसने आजम को फंसाने की साजिश रची।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.