बिहार के राजगीर में होगा तीर्थ पुरोहितों का समागम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार के राजगीर में होगा तीर्थ पुरोहितों का समागम

मथुरा (भाषा)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा अगले महीने बिहार के नालंदा जिले में दो दिनों का समागम करने जा रहा है। 2 से 3 अप्रैल के बीच होने वाला ये समागम नालंदा ज़िले के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि दो दिनों के इस सम्मलेन में मुख्य रूप से गंगा, यमुना, गोदावरी, क्षिप्रा जैसी पवित्र नदियों और तीर्थों में फैले प्रदूषण को दूर किए जाने, अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में भव्य मंदिर निर्माण, सरकारी और अर्ध सरकारी निगमों, ट्रस्टों में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों को नामित कराए जाने, विभिन्न तीर्थों पर यात्रियों की समस्याओं के निदान और पर्यटन विभाग द्वारा कार्ड वितरण का अधिकार महासभा को दिए जाने संबंधि मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम में रामेश्वरम, कांचीपुरम, किष्किन्धा, गंगासागर, विन्ध्यांचल, द्वारिका, पुष्कर, बनारस, इलाहाबाद, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अयोध्या, बिथोर, पहावा, ज्वालाजी, नैनादेवी, गोकुल, महावन और बरसाना जैसे तीर्थों से आने वाले पुरोहित समागम में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान महासभा की कार्यसमिति की भी बैठक संपन्न होगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.