बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का सही वक्त है: पासवान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का सही वक्त है: पासवानgaonconnection, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का सही वक्त है: पासवान

पटना (भाषा)। लोकजन शक्ति पार्टी प्रमुख और केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का ये सही वक्त है। पासवान ने बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्या मनोरमा देवी के बेटे रॅाकी कुमार यादव को बेहद दुखद बताया है। 

पटना में आज लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और अपने सांसद पुत्र चिराग पासवान के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामविलास ने कहा कि आदित्य की हत्या एक ह्रदय विदारक घटना है और उनकी पार्टी लोजपा इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी।

रामविलास ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में पांच दिनों पहले किसलय नामक एक युवक की हत्या और महनार में एक युवक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या की घटनाएं घट रही हैं और एक पार्षद के पुत्र और उनके सरकारी अंगरक्षक द्वारा ऐसा किया जाना ये दर्शाता है कि 'सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का।'      उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर के अधिकारी को स्वीकार करने के बावजूद कि सत्ता पक्ष के पार्षद के पुत्र के द्वारा आदित्य की हत्या की गयी पर राज्य सरकार इस मामले में केवल खानापूर्ति में लगी हुई है।

रामविलास में बिहार में गिरती विधि व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते कहा कि इस प्रदेश में राष्ट्रपति शासनकाल लगाए जाने का ये सही समय है और इसके लिए लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर उनसे इस आशय की मांग करेंगे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.