BPL लिस्ट में अपना और परिवार का नाम देखकर चौंके दिग्विजय सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
BPL लिस्ट में अपना और परिवार का नाम देखकर चौंके दिग्विजय सिंहBPL लिस्ट में अपना और परिवार का नाम देखकर चौंके दिग्विजय सिंह

पणजी (भाषा)। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को केंद्र और राज्य सरकार (मध्य प्रदेश) द्वारा जारी की गई BPL (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में शामिल कर दिया गया था। दिग्विजय ने कहा, ''मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार ने मेरा नाम, मेरे बेटे का नाम BPL की सूची में डाल दिया था।'' दिग्विजय ने शनिवार सुबह गोवा में होने वाली स्थानीय कांग्रेस इकाई की समन्वय समिति की बैठक के लिए जाने से पहले इस मुद्दे पर ट्वीट किया। दिग्विजय सिंह ने लिखा, ''हमने BPL के तहत मिलने वाले फायदों को पाने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं दिया। ये मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश है।'' दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, ''इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सज़ा भी दी जानी चाहिए।'' 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.