बुलंदशहर में हाईवे पर पुलिस का पहरा, कानपुर में अलर्ट
गाँव कनेक्शन 1 Aug 2016 5:30 AM GMT

बुलंदशहर। हाईवे पर गैंगरेप के बाद जिन जिलों से ये हावे गुजरता है वहां की पुलिस कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गई है। बुलंदशहर में बीती रात पुलिस हाईवे पर नजर आई। रविवार की रात जिले में जगह-जगह पुलिस चेकिंग करती नजर आई। खुद एसपी क्राइम अरविंद पांडेय भी हाईवे पर ही मिले। कानपुर में हाईवे पर अलर्ट घोषित किया गया है।
मां-बेटी से दरिंदगी के तीन आरोपी जेल भेज दिए गए हैं बाकी की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस लगातार छापेमार कर रही है। हाईवे पर दिनरात चेकिंग चल रही है। देर रात हाईवे पर मिले एसपी क्राइम अरविंद पांडेय ने जब सुरक्षा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा और जांच में कही कमी है तो कार्रवाई होगी।
Next Story
More Stories