छह व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बने रबाडा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छह व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बने रबाडाgaonconnection

जोहानिसबर्ग (भाषा)। दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण के एक साल से भी कम समय के भीतर कागिसो रबाडा (21 वर्ष) दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए जिन्हें पांच और पुरस्कार भी मिले। रबाडा छह व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बन गए। इससे पहले हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स पांच-पांच पुरस्कार जीत चुके हैं।

रबाडा से जब पूछा गया कि उनके कैरियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पल कौन सा रहा, उन्होंने कहा,‘‘हमने कई मैच खेले लेकिन भारत में जीती श्रृंखला सर्वश्रेष्ठ रही।'' रबाडा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर भी चुना गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार इमरान ताहिर ने जीता। रबाडा को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और प्रशंसकों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार भी मिला। 

उनका छठा पुरस्कार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गेंद का था जो उन्होंने जोहानिसबर्ग टी20 मैच में इंग्लैंड के जासन राय को फेंकी थी। अब तक वह छह मैचों में 24.70 की औसत से 24 विकेट ले चुके हैं जबकि वनडे में उन्होंने 20 मैचों में 21.45 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। स्टीफन कुक को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान क्रिकेटर चुना गया जबकि नई कप्तान डेन वान निएकर्क को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अहमद पटेल को सीएसए हाल आफ फेम में शामिल किया गया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.