चीनी कीमतों पर लगाम कसने के लिए स्टॉक सीमा तय

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चीनी कीमतों पर लगाम कसने के लिए स्टॉक सीमा तयगाँव कनेक्शन

नई दिल्ली (भाषा)। चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश रखने के लिए सरकार ने व्यापारियों के लिये चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा तय कर दी है। चीनी के व्यापारी अब कोलकाता में अधिकतम 10,000 क्विंटल और देश के शेष भागों में 5,000 क्विंटल से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 अप्रैल को हुई अपनी बैठक में खाद्य मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसमें चीनी व्यापारियों के लिये स्टॉक सीमा तय करने के लिए राज्य सरकारों को अधिकृत करने को कहा गया था। मंत्रालय ने अब एक अधिसूचना के जरिये चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा तय कर दी है।

‘स्टॉक सीमा’ आदेश के अनुसार कोई डीलर कोलकाता में 10,000 क्विंटल तक चीनी का स्टॉक रख सकता है। कोलकाता देश में चीनी का सबसे बड़ा कारोबारी केंद्र है। देश के अन्य हिस्सों में इसके लिये 5,000 क्विंटल की स्टॉक सीमा रखी गई है।केंद्र ने हालांकि, व्यापारियों के लिये चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा तय कर दी है लेकिन राज्य सरकार चाहे तो इस सीमा को कम करने के लिए स्वतंत्र हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी व्यापारी को चीनी प्राप्ति की तिथि के 30 दिनों के भीतर अपने स्टॉक को बेचना होगा।

 

 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.