संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव होंगे एंटोनियो गुटेरेस  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव होंगे एंटोनियो गुटेरेस  संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस (67 वर्ष) बान की मून का स्थान लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र (भाषा)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस (67 वर्ष) को चुने जाने का स्वागत किया है, वह बान की मून का स्थान लेंगे।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरद्दीन ने कहा, ‘‘बधाई और शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी ओलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।'' अकबरद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं, इस वर्ष जुलाई में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस ने स्वराज से मुलाकात की थी।

छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को मिले 13 प्रोत्साहन मत

लगभग 10 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन के प्रमुख रह चुके गुटेरेस औपचारिक चुनाव से पहले सुरक्षा परिषद के चुनाव (स्ट्रॉ चुनाव) में सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। कुल 15 देशों की सुरक्षा परिषद के कल हुए छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को 13 प्रोत्साहन मत मिले। वीटो का अधिकार रखने वाले पांच देशों में से किसी ने भी उनके खिलाफ मतदान नहीं किया, इससे संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रुप में गुटेरेस का चुना जाना लगभग तय हो गया है।

बान की मून का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 को होगा खत्म

बान विश्व की शीर्ष निकाय के आठवें महासचिव हैं। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था और उनका दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर गुटेरेस के चुने जाने के बाद इस पद पर किसी महिला के चुने जाने की उम्मीद खत्म हो गई है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.