‘इंडिया’ पहले जॉनथन नामक पुरुष हुआ करती थी...
गाँव कनेक्शन 5 Oct 2016 11:48 AM GMT

लंदन (भाषा)। ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी न्यूज रिपोर्टर ने ब्रिटिश टीवी स्क्रीन पर बतौर महिला फिर से शुरुआत की और अपने लिए नया नाम ‘इंडिया' चुना है। इंडिया पहले जॉनथन नामक पुरुष हुआ करती थी। जॉनथन विलोगबी ने अपना लिंग बदलने के लिए 14,000 पाउंड के खर्च वाला ऑपरेशन करवाया है और इंडिया विलोबी बन गई हैं।
ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी प्रेजेंटर ने अपने लिए नाम चुना ‘इंडिया'
इंडिया (51 वर्ष) ने ‘डेली मिरर से कहा, ‘‘ट्रांसजेंडर के रूप में मेरे सामने आने के कारणों में से एक है कि, इसके बारे में कई गलत धारणाएं हैं। ऐतिहासिक रुप से इन्हें जैव बनावट समझने के बजाए विकृति से लेकर मजाक तक माना गया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस विषय पर अभी भी कितना बकवास किया जाता है. अपनी कहानी बातकर मैं आशा करती हूं कि शायद कुछ गलतफहमियों को दूर कर सकूं।''
'इंडिया' एक बच्चे की मां है
बतौर जॉनथन वह ब्रिटेन के आईटीवी चैनल के लाखों दर्शकों के लिए जाना-पहचाना चेहरा थे। एक बच्चे की मां इंडिया का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है, ऐसा लगता था जैसे जीवन ‘‘किसी गलत शरीर में फंस गया हो।'' वह याद करती हैं, ‘‘मेरा एक राज था। मैं नजरअंदाज कर रही थी, लेकिन मैं जानती थी कि यह मेरा शरीर नहीं है।''
More Stories