वूमन ऑफ इंडिया उत्सव 2016 का आज होगा उद्घाटन
गाँव कनेक्शन 14 Oct 2016 12:17 PM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी आज शुक्रवार को ‘वूमन ऑफ इंडिया फेस्टिवल 2016' (The Women of India Festival-2016 ) का उद्घाटन करेंगी। यह उत्सव महिलाओं द्वारा तैयार किए गए जैव उत्पादों का सबसे बड़ा आयोजन है। उत्सव यहां आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 14-23 अक्तूबर तक चलेगा।
इस उत्सव के आयोजक और प्रायोजक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है। उत्सव समूचे भारत की महिला उद्यमियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करता है। जैव उत्पादों में, खाने से लेकर कपडे, फर्नीचर से लेकर निजी देखभाल और सौर उत्पाद शामिल हैं जो इसमें बेचे जाएंगे।
इस साल उत्सव में 230 स्टॉल और करीब 372 भागीदार हैं. इनमें दिल्ली, एनसीआर से लेकर 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग शामिल है। पिछले साल इस उत्सव में 500 से ज्यादा महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया था।
More Stories