एक भारतीय ने अपनी कार के लिए 60 करोड़ रुपए की खरीदी नंबर प्लेट
गाँव कनेक्शन 10 Oct 2016 8:51 AM GMT

दुबई। ये बात सुनकर झटका लग सकता है लेकिन ये एकदम सच है कि भारतीय मूल के कारेबारी बलविंदर साहनी ने अपनी रॉल्स रॉयस कार के लिए डी5 लिखी नंबर प्लेट 60 करोड़ (3.3 करोड दिरहम) रुपए अदा करके खरीदी है। बलविंदर साहनी दुबई में रहते हैं। बलविंदर साहनी नें जीतने रुपए में ये नंबर प्लेट खरीदी है उतनी कीमत में 15 से ज़्यादा रॉल्स रॉयस खरीद सकते हैं।
खबरों के अनुसार साहनी ने डी5 लिखी नंबर प्लेट के लिए हुई नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा 3.3 करोड दिरहम यानी 60 करोड़ रुपए की बोली लगाई और इसे प्राप्त कर लिया। यही नहीं साहनी ने एक और नंबर प्लेट के लिए 18 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
RSG इंटरनेशनल के मालिक बलविंदर साहनी को यूनिक नंबर कलेक्ट करने का शौक है। उन्हें यहां अबु सबा के नाम से भी जाना जाता है। उनका कारोबार यूएई के अलावा भारत और अमेरिका में भी है। साहनी के पास इस तरह की कई विशिष्ट नंबर प्लेट्स हैं।
More Stories