केरल में माकपा के नेता के. मोहनन की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता की हत्या
गाँव कनेक्शन 12 Oct 2016 1:34 PM GMT

केरल (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रेमित के रूप में की गई है। उसकी पिनाराई गाँव में एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 10 बजे हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, रेमित के पिता की भी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी।
यह घटना सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता के. मोहनन की हत्या के बाद हुई है। माना जा रहा है कि मोहनन की हत्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने की। दोनों हत्याएं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के विधानसभा क्षेत्र धर्माडम में हुईं।
Next Story
More Stories