समाजवादी पार्टी की 80 सदस्यीय प्रदेश टीम घोषित, ओमप्रकाश सिंह बने प्रदेश महामंत्री
गाँव कनेक्शन 6 Oct 2016 4:32 PM GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने गुरुवार को 80 सदस्यीय प्रदेश टीम घोषित कर दी है। इस टीम में ओमप्रकाश सिंह प्रदेश महामंत्री बने हैं। वहीं, पूर्व मंत्री किरन पाल सिंह सपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा रघुनंदन सिंह, विधायक उदयराज सचिव, श्रीपति सिंह, बख्तावर प्रदेश सचिव घोषित किये गये हैं। वहीं, सचिव में अनूप गुप्ता, एसएन सिंह, राजेश यादव शामिल हैं, जबकि सतेंद्र उपाध्याय सचिव और राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
Next Story
More Stories