अगले साल भारत आएंगे पोप फ्रांसिस      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अगले साल भारत आएंगे पोप फ्रांसिस      पोप फ्रांसिस अगले साल आएंगे भारत

पोप के विमान से (एपी)। पोप फ्रांसिस की अगले साल अफ्रीका और पुर्तगाल के साथ-साथ भारत एवं बांग्लादेश की यात्रा करने की भी योजना है।

हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि वह अफ्रीका में किस जगह की यात्रा करेंगे और क्या कोलंबिया का शांति समझौता पोप की यात्रा को सक्षम बनाने के लिए ‘‘निश्चित, निश्चित, निश्चित'' रुप से पर्याप्त है या नहीं। फ्रांसिस ने कल अजरबैजान से विमान से लौटते समय अपनी वर्ष 2017 की यात्रा योजनाओं को रेखांकित किया।

पोप ने इस बात की पुष्टि की कि वह पुर्तगाल के फातिमा में मरियम संबंधी प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर 13 मई को जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी भारत और बांग्लादेश जाने की भी योजना है और अफ्रीका की उनकी यात्रा अभी निर्धारित की जानी है। यात्रा संबंधी कार्यक्रम मौसम, समय एवं क्षेत्रीय राजनीति एवं संघर्ष स्थिति पर निर्भर करता है।

फ्रांसिस ने पहले कहा था कि यदि सरकार और विद्रोहियों के बीच शांति समझौता हो जाता है तो वह कोलंबिया जाएंगे।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.