तत्कालीन डीजीएमओ ने कहा 2013-14 में नहीं हुए सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस के दावों को नकारा
गाँव कनेक्शन 6 Oct 2016 8:56 AM GMT

हाल ही में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जैसे ही इस पर राजनीति शुरू हुई तो कांग्रेस भी ये दावे करने लगी यूपीए के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे। हालांकि कांग्रेस के इस दावे को तत्कालीन डीजीएमओ ने नकार दिया है।
तत्कालीन डीजीएमओ रिटायर्ड ले. जनरल विनोद भाटिया ने एनडीटीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि पहले क्रॉस बार्डर आपरेशन ज़रूर हुए हैं जिनमें ज्यादा सोच विचार नहीं हुआ तो आप उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कह सकते। सर्जिकल स्ट्राइक और उन एक्शन में तुलना नहीं की जा सकती। दोनों में बहुत अंतर होता है।
पूर्व डीजीएमओ ने कहा, पहले जो स्ट्राइक हुए वह बहुत ही स्थानीय स्तर के थे, पहले के स्ट्राइक को स्ट्राइक नहीं कहा जा सकता, वे ऑपरेशन थे।
ले. जनरल विनोद भाटिया 2012-2014 तक भारतीय सेना के डीजीएमओ रहे हैं।
More Stories