हैती के जेल से फरार 100 कैदी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हैती के जेल से फरार 100 कैदी इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

अर्काहे (एपी)। हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 100 से अधिक कैदी भाग गए। जज हेनरी क्लाउट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी से करीब 30 मील उत्तर में स्थित एक तटीय शहर अर्काहे में यह घटना शनिवार सुबह हुई। खबर है कि इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

भागते समय कैदियों और पुलिस बल के साथ गोलीबारी भी हुई और कैदी कई हथियार भी अपने साथ ले गए हैं। प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें नहाने के लिए ले जाया जा रहा था। हैती की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। कई कैदी तो मुकदमा शुरु होने से पहले लंबा समय जेल में व्यतीत करते हैं।

पुलिस ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा है कि वो अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कैदियों की तलाश शुरु हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कल शाम तक कोई कैदी पकड़ा गया है या नहीं। अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को उस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.