अखिलेश के मंत्रियों को मिले विभाग, गायत्री प्रजापति को मिला परिवहन विभाग

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अखिलेश के मंत्रियों को मिले विभाग, गायत्री प्रजापति को मिला परिवहन विभागमुलायम सिंह यादव के पैर छूत गायत्री प्रसाद प्रजापति।

लखनऊ। बहुचर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को आखिरकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के पैर छूने का आशीर्वाद मिल गया। मुख्यमंत्री ने गायत्री प्रसाद को परिवहन विभाग की कमान दी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्रियों को विभागवार कार्य आवंटित कर दिया है।

राज्यपाल ने मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को परिवहन विभाग, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्री शिवाकांत ओझा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी को पशुधन विभाग, मंत्री यासर शाह को कर एवं निबंधन (व्यापार कर) विभाग, मंत्री रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग, मंत्री रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, मंत्री नरेन्द्र वर्मा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग, (9) शंखलाल मांझी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, (10) अभिषेक मिश्रा को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग आवंटित किया है।

इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्री महबूब अली को वर्तमान कार्यप्रभार के साथ लघु सिंचाई विभाग का कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आवंटित किया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 26 सितम्बर अपने मंत्रिमण्डल का आठवीं बार विस्तार किया था।


      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.