कंगना ने रितिक पर कसा व्यंग्य
गाँव कनेक्शन 2 Oct 2016 3:14 PM GMT

मुंबई (भाषा)। अभिनेता रितिक रोशन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फेम कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (रितिक) अपने पिता की जरुरत क्यों पड़ती है।
उन्होंने कहा, ‘‘पुरूष खुद के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते। वह रितिक 43 वर्ष के हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए आना पड़ता है।''
हाल ही में रितिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो रितिक चुप रहना पसंद करते हैं। उनका संदर्भ कंगना और रितिक के बीच तकरार से था।
उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर रितिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा। शुरूआत में जब पत्रकारों ने कंगना से इस पर टिप्पणी करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली यह कहते हुए उनके बचाव में आ गईं कि इस सवाल को छोड़ा जा सकता है, हालांकि कंगना ने जवाब देना पसंद किया।
More Stories