59 साल पहले आज ही के दिन इंसान ने पहली बार अंतरिक्ष में लगाई थी छलांग
vineet bajpai 4 Oct 2016 11:57 AM GMT

लखनऊ। आज से 59 साल पहले आज के ही दिन इंसान ने अंतरिक्ष में पहली छलांग लगाई थी। सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला उपग्रह स्पुतनिक सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया था। आइये जाने स्पुतनिक के बारे में कुछ रोचक बातें-
1- स्पुतनिक इंसानों की बनाई पहली चीज थी जो पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर भेजी गई थी।
2- स्पुतनिक का वजन 83.5 किलोग्राम था।
3- पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान स्पुतनिक की गति 29,000 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
4- इंसान द्वारा बनाया गया पहला उपग्रह 96 मिनट में धरती का एक चक्कर पूरा कर रहा था।
5- धातु की गेंद की तरह बनाए स्पुतनिक में चार एंटीने थे।
6- स्पुतनिक ऐसा पहला उपग्रह था जो अंतरिक्ष से मात्र 22 दिन ही सिग्नल भेज पाया। बैटरी खत्म होने की वजह से 26 अक्टूबर 1957 को स्पुतनिक खामोश हो गया। आम तौर पर सैटेलाइटों की औसत उम्र पांच से 20 साल के बीच होती है।
7- भारत ने अपनी पहली सैटेलाइट अप्रैल 1971 में छोड़ी थी, इसका नाम आर्यभट्ट था।
More Stories