मायावती के खिलाफ आवाज उठाने वाली स्वाति सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मायावती के खिलाफ आवाज उठाने वाली स्वाति सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षस्वाति सिंह

लखनऊ। भाजपा से छह साल के लिए निकाले गए दयाशंकर सिंह की पत्नी को पार्टी ने अपनी महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इस बात की औपचारिक घोषणा पार्टी की ओर से शुक्रवार की शाम की गई। स्वाति सिंह को महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही विधानसभा चुनाव में उनको पूर्वांचल की किसी सीट से पार्टी उम्मीदवार भी बनाएगी। इसके अलावा वह पार्टी का ठाकुर चेहरा भी बनेंगी।

दयाशंकर ने की थी मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

स्वाति सिंह तब चर्चा में आई जब उनके पति भाजपा के नेता दयाशंकर सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के लिए अपशब्द बोले थे। मायावती के प्रति गलत भाषा उपयोग करने के कारण दयाशंकर सिंह का काफी विरोध हुआ। पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बसपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध के दौरान हद पार करते हुए स्वाति सिंह और उनकी बेटी को भी अपशब्द कहा जिसके बाद पलड़ा बदल गया था। स्वाति सिंह ने मायावती को चुनाव के लिए चैलेंज कर दिया, हालाकिं मायावती ने स्वाति सिंह के चैलेंज को नकार दिया था।

स्वाति पर भी लगा था उत्पीड़न का आरोप

स्वाति खुद महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपी हैं। यह मामला स्वाति सिंह की भाभी ने दर्ज़ कराया था। स्वाति सिंह की भाभी आशा सिंह ने 2008 में मारपीट करने, बिना तलाक लिए भाई की दूसरी शादी कराने और घर से निकालने का आरोप लगाया था। इस मामले में आशा सिंह ने लखनऊ के आशियाना थाने में स्वाति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराई थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि स्वाति सिंह को पार्टी की सदस्यता देने के साथ उनको महिला मोर्चा का अध्यक्ष भी बना दिया गया है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.