उत्तर प्रदेश में कुछ आईएएस के तबादले कुछ के विभाग बदले      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में कुछ आईएएस के तबादले कुछ के विभाग बदले      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए शनिवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए या उनके विभागों में फेरबदल किया।

संजय अग्रवाल अध्यक्ष नोएडा पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजय अग्रवाल को प्रमुख सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) तथा अध्यक्ष नोएडा पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, वह प्रमुख सचिव (ऊर्जा), अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड तथा अध्यक्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर बने रहेंगे।

रमा रमण अध्यक्ष नोएडा नियुक्त

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतीक्षारत रमा रमण को प्रमुख सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) तथा अध्यक्ष नोएडा नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोज सिंह को प्रमुख सचिव (पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण, आयुक्त (निशक्तजन) पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) बने रहेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग महेश कुमार गुप्ता को प्रमुख सचिव (पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण, आयुक्त (निशक्तजन) बनाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जितेन्द्र कुमार को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वह प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) बने रहेंगे।

अनीता भटनागर जैन प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) नियुक्त

उन्होंने बताया कि रेनुका कुमार को प्रमुख सचिव (लघु सिंचाई) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह प्रमुख सचिव (महिला कल्याण) बनी रहेंगी। प्रमुख सचिव (खेलकूद एवं युवा कल्याण) अनीता भटनागर जैन को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) नियुक्त किया गया है। उन्हें लघु सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नवनीत कुमार सहगल को प्रमुख सचिव (खेलकूद एवं युवा कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार

प्रवक्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव (सूचना, धर्मार्थ कार्य, पर्यटन), महानिदेशक (पर्यटन), मुख्य कार्यपालक अधिकारी (यूपीडा एवं उपसा), उत्तर प्रदेश के अपर स्थानिक आयुक्त (नई दिल्ली) नवनीत कुमार सहगल को प्रमुख सचिव (खेलकूद एवं युवा कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विशेष सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) एवं प्रमुख स्टाफ अफसर आलोक रंजन (मुख्य सलाहकार, मुख्यमंत्री) हृषिकेश भास्कर याशोद को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है।

ईश्वरी प्रसाद पांडेय को रजिस्ट्रार (चिट्स एंड फंड) बनाया

प्रवक्ता ने बताया कि विशेष सचिव (समाज कल्याण) ईश्वरी प्रसाद पांडेय को रजिस्ट्रार (चिट्स एंड फंड) बनाया गया है। वाणिज्यकर मनोरंजन कर विभाग में विशेष सचिव अटल कुमार राय को सचिव (लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद) नियुक्त किया गया है।




    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.