मायावती की रैली में भगदड़ में 2 की मौत, दो दर्जन लोग घायल, 16 बच्चे लापता

Arvind ShukklaArvind Shukkla   9 Oct 2016 9:29 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मायावती की रैली में भगदड़ में 2 की मौत, दो दर्जन लोग घायल, 16 बच्चे लापताबीएसपी की रैली में भगदड़

लखऩऊ। कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित बीएसपी की रैली में बड़ा हादसा हो गया है। रमाबाई मैदान में आयोजित इस रैली में भदगड़ में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। साथ ही 16 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

रविवार को लखनऊ में बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ी रैली का आयोजिन किया था, इस रैली में यूपी के साथ कई प्रदेशों के लोग आए थे। मायावती का भाषण खत्म होने के बाद लोग मुख्य गेट की तरफ निकलने लगे इसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि काफी संख्या में लोग लापता है। पुलिस के मुताबिक 16 बच्चे भी लापता है। पुलिस ने एक महिला की पहचान शांति देवी (55 वर्ष) के रुप में की है, जो कानपुर देहात की रहने वाली थीं। पुलिस ने दो महिलाओँ की मौत की पुष्टि की है।

गंभीर रूप से घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भिजवाया गया है जबकि बाकी लोगों को वहीं बनाए गए कैंप में इलाज किया गया। बताया जा रहा है भदगड़ की एक वजह भीड़ जबकि दूसरी चिकना पत्थर रहा। रैली में मौजूद लोगों के मुताबिक इस बार की रैली में नेतृत्त की कमी देखी गई। वर्ना बीएसपी के कोर्डिनेटर हमेशा से सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में रखते थे और ये लोग काफी अनुशाषित भी माने जाते रहे हैं।

मायावती की रैली में हुआ हादसा।
रैली में भगदड़ में गई महिला की जान
भगदड़ में घायल महिला।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.