पं. दीनदयाल उपाध्याय पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले अधिकारी का तबादला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पं. दीनदयाल उपाध्याय पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले अधिकारी का तबादलापं दीनदयाल उपाध्याय पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले अधिकारी का तबादला

रायपुर (भाषा)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को जिले से हटाकर मंत्रालय सिर्फ इसलिए भेज दिया गया क्योंकि सोशल मीडिया पर अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर टिप्पणी की थी। अधिकारी को कारण बताओं नोटिस भी भेजा जा रहा है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिव अनंत तायल का तबादला कर दिया है। तायल मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के पद में पदस्थ थे। अब उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तायल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को लेकर टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर दी। हालांकि बाद में अधिकारी ने अपने पोस्ट हटा लिया और इस पर खेद जताया था।

राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार तायल को कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.