पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, 8 नागरिकों की गई जान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, 8 नागरिकों की गई जानसरहद के पास से पलायन शुरू

जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अनेक इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलाबारी में पांच महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार से भारी गोले दागे, जिससे यहां के दर्जनों सीमावर्ती गांवों से लोग सामूहिक पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांबा जिले के रामगढ़ में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नियंत्रण रेखा पर राजौरी में दो लोगों की मौत हो गई। नियंत्रण रेखा वास्तविक सीमा है, जो जम्मू एवं कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटती है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि रामगढ़ में मरने वालों में एक 16 साल की लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं। सीमा पार से हुई गोलीबारी में कुल 15 अन्य आम लोग घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा, 'सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमले में कम से कम दो दर्जन पशु भी मारे गए हैं।' एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स सुबह से ही रामगढ़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में नागरिक क्षेत्रों व रक्षा ठिकानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे हैं। "बीएसएफ मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी है।"

घर छोड़ कर भाग रहे गाँववाले

प्रवक्ता ने कहा कि सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट बसे गाँवों के सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। गोलीबारी की जद से बाहर निकलने के लिए लोगों ने हर तरह के वाहनों के उपयोग किए हैं। कुछ लोग पैदल भी पलायन कर गए हैं। सीमाई इलाके के लोग कटाई के लिए तैयार उनकी फसल को लेकर भी चिंतित हैं। प्राधिकारियों ने जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों के सैकड़ों सीमावर्ती निवासियों के लिए शिक्षण संस्थानों, ग्रामीण विकास विभाग के भवनों और सामुदायिक सभागारों में रहने की अस्थाई व्यवस्था की है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने अनेक भारतीय चौकियों पर गोले दागे। कई गोले गावों में गिरे, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में गत 18 सितम्बर को एक सैन्य शिविर पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बाद से सीमा पर झड़पें तेज हो गईं हैं। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के साथ भारत की 230 किलोमीटर अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.