मेट्रो के लिए 70 फीसदी धन केंद्र ने मुहैया कराया: सिन्हा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मेट्रो के लिए 70 फीसदी धन केंद्र ने मुहैया कराया: सिन्हारेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (प्रतीकात्मक फोटो)

मऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ मेट्रो परियोजना को लेकर किये जा रहे भारी भरकम दावों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि मेट्रो के लिए 70 फीसदी धन केंद्र ने मुहैया कराया है।

केंद्र की ओर से यूपी के लिए 39 परियोजनाएं मंजूर की गई

रेल राज्य मंत्री सिन्हा ने कहा, ‘‘ अखिलेश दावा कर रहे हैं कि लखनऊ मेट्रो परियोजना वह बना रहे हैं। 70 फीसदी धन तो केंद्र ने दिया है।'' सिन्हा ने कहा कि अखिलेश एक्सप्रेस वे परियोजना पर गर्व कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की ओर से इसी तरह की 39 परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के लिए मंजूर की गयी हैं। जिस दीनदयाल विद्युतीकरण योजना को सपा के मंत्री अपना बता रहे हैं, उसमें 75 प्रतिशत निवेश केंद्र का है। सिन्हा के पास संचार मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) भी है। उन्होंने दोहरीघाट के दो गांवों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़ने वाले पहले ब्लाक का उद्घाटन किया। सिन्हा ने कहा कि जनवरी 2017 तक मऊ के सभी 596 गांव आप्टिकल फाइबर से जोड़ दिये जाएंगे।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.