पिछले पांच वर्षों में गोवा के मुख्यमंत्री और चार अन्य की संपत्ति घटी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पिछले पांच वर्षों में गोवा के मुख्यमंत्री और चार अन्य की संपत्ति घटीगोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर।

पणजी (भाषा)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और चार मौजूदा विधायकों की संपत्ति पिछले पांच वर्षों के दौरान कम हो गई है। ये खुलासा चुनाव आयोग के समक्ष दिए गए चुनावी हलफनामे से हुआ।

हलफनामे के मुताबिक पिछले चुनावों में भाजपा के टिकट से मंद्रम सीट से चुनाव जीतने वाले पारसेकर की संपत्ति में साल 2012 के मुकाबले एक करोड़ 76 लाख रुपए की कमी हुई है। पारसेकर ने 2012 में दिए हलफनामे में अपनी कुल चल अचल संपत्ति 10 करोड़ 74 लाख रुपए दिखायी थी। इस बार दिये चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति आठ करोड़ 98 लाख रुपये दिखाई गई है।

जेनिफर और अतानासियो मांसेरात्ते, पूर्व विधायक विजय सरदेसाई और भाजपा विधायक सुभाष फलदेसाई ने भी मार्च 2012 के चुनावों के मुकाबले इस बार अपनी संपत्ति कम दिखायी है। अतानासियो मांसेरात्ते जो पिछले चुनाव में यूनाईटेड गोअंस पार्टी के टिकट पर पणजी से चुनाव लडे़ थे, उन्होंने अपनी संपत्ति 23.07 करोड़ रुपए दिखाई थी जबकि इस बार उनकी संपत्ति घटकर 15.41 करोड़ आ गयी है।

इसी तरह उनकी पत्नी जो पिछले चुनावों में कांग्रेस टिकट पर तालियेगाँव सीट से उम्मीदवार थीं, उनकी संपत्ति में भी करीब सात करोड़ 17 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार उन्होंने अपनी संपत्ति 15.90 करोड़ रुपए दिखाई है।

फरतोडा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सरदेसाई इस बार गोवा फारवर्ड सीट से मैदान में हैं, उनकी संपत्ति में भी पिछले चुनाव के मुकाबले 10.45 करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गयी है।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.