छेड़छाड़ घटना के बाद आज बेंगलुरु में नहीं होगा डेविड गुएटा का शो  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छेड़छाड़ घटना के बाद आज बेंगलुरु में नहीं होगा  डेविड गुएटा का शो   आज रात होना था शो 

बेंगलुरु (आईएएनएस)। नए साल की पूर्व संध्या पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले के बाद ग्रैमी पुरस्कार विजेता डीजे व म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड गुएटा का शो रद्द कर दिया गया। यह शो गुरुवार रात को चैरिटी संगीत कार्यक्रम के तहत होना था। कार्यक्रम के आयोजकों ने यह जानकारी दी। सनबर्न के साथ चैरिटी शो गुएटा4गुड शो से होने वाली आय का इस्तेमाल वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाने वाला था। सनबर्न भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल में से एक है।
सनबर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करण सिंह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘नववर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर छेड़छाड़ की घटना के बाद बेंगलुरु में कानून व व्यवस्था के वर्तमान हालात के मद्देनजर अधिकारियों ने शहर में डेविड गुएटा के शो को आयोजित न करने की सिफारिश की।’
उन्होंने कहा, ‘सनबर्न की तरफ से हमने इस कार्यक्रम के आयोजन का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अधिकारी कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं इसलिए, दुर्भाग्य से, आज (गुरुवार को) होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।’
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी योजना कार्यक्रम को फिर कभी आयोजित कराने की है, लेकिन यह कलाकार तथा संबंधित अधिकारियों की मंजूरी पर निर्भर करता है।
सिंह ने कहा, ‘हम और अधिक सूचना के साथ जितना जल्दी संभव होगा हाजिर होंगे। अगले कदम के लिए बुक माई शो सभी टिकट खरीदने वालों के संपर्क में रहेगा। मुंबई, नई दिल्ली व हैदराबाद में होने वाला शो निर्धारित समय पर होगा।’
गुएटा ने भारत में चार शहरों में कार्यक्रम की योजना बनाई थी, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से होनी थी। अब वह शुक्रवार को मुंबई में, शनिवार को हैदराबाद में और रविवार को नोएडा में शो करेंगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.