वास्तु और ग्रह दोष दूर होने के बाद योगी ने किया सीएम आवास में प्रवेश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वास्तु और ग्रह दोष दूर होने के बाद योगी ने किया सीएम आवास में प्रवेशगोरखनाथ मंदिर से आए आचार्य नारायण मिश्र की देखरेख में हुई पूजा।

मुख्य संवाददाता

लखनऊ। पांच कालीदास मार्ग ये पता है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का। इस शानदार बंगले के भीतर सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने प्रवेश किया। मगर प्रवेश से पहले गोरखपुर से आए 7 आचार्यों ने विधि विधान से पांच बंगले का शुध्दिकरण किया। आखिर में बंगले के बाहर स्वास्तिक, ओम और शुभ-लाभ को अंकित किया गया। गोरखनाथ मंदिर से आये आचार्य नारायण मिश्र ने बताया कि करीब ढाई घंटे तक पूजा की गई। यहां के वास्तु और ग्रहों संबंधित दोषों को दूर करने के लिए यहां पूजा करवाई गई है।

गंगा जल का छिड़काव करते गोरखपुर से आए आचार्य।

गोरखपुर से पूजा पाठ करने के लिए ये आचार्य सुबह करीब 3:00 बजे चले थे। यहां सात बजे तक पहुंच गए। सुबह ही पूजा की शुरुआत पहले बंगले के बाहर और बाद में अंदर की गई। गोरखनाथ मंदिर के आचार्य नारायण मिश्रा ने बताया कि, शुद्धिकरण और यहां उपस्थित दोषों को मिटाने के लिए की जाने वाली पूजा 2 घंटे 30 मिनट में संपन्न करवाई गई। जिससे इस परिसर के वास्तू और ग्रह दोष दूर होंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जीवन संकट दूर होंगे। जिसका लाभ प्रदेश को मिलेगा।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.