सभी स्मारक और पुरातत्व स्थल पॉलीथिन मुक्त घोषित: सरकार 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सभी स्मारक और पुरातत्व स्थल पॉलीथिन मुक्त घोषित: सरकार केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले सभी स्मारकों और पुरातात्विक महत्व के स्थानों को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। ASI ने कुल 3686 ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातत्व स्थलों को राष्ट्रीय महत्व के स्थानों के रुप में संरक्षित घोषित किया है।

ASI ने सभी स्मारकों और पुरातात्विक महत्व के स्थानों को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखे हैं और इस दिशा में उनके सक्रिय सहयोग की मांग की है।
महेश शर्मा, केंद्रीय संस्कृति मंत्री

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में सितंबर महीने तक स्मारकों और संग्रहालयों में टिकट बिक्री से 80.47 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है।

हरियाणा के हिसार में पुरातात्विक महत्व वाले राखीगढ़ी के संबंध में दुष्यंत चौटाला के प्रश्न के उत्तर में शर्मा ने कहा कि सरकार ने इससे संबंधित विषयों के अध्ययन के लिए एक समिति बनाई है जो अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ बस्तियां बस जाने से पुरातत्व सर्वेक्षण के काम पर असर पडा है लेकिन काम जारी है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.