खनन भ्रष्टाचार मामले में येदियुरप्पा बरी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
खनन भ्रष्टाचार मामले में येदियुरप्पा बरी भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा।

बेंगलुरु (भाषा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत देते हुए सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आज उन्हें, उनके दो पुत्रों और दामाद को अवैध खनन से जुडे 40 करोड़ रुपए के दलाली मामले में बरी कर दिया।

खचाखच भरे अदालत कक्ष में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश आरबी धरमागौदेर ने दलाली के मामले में नौ अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया।

इस मामले के कारण ही वर्ष 2011 में तत्कालीन लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगडे ने येदियुरप्पा पर अभियोग लगाया था और उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

सीबीआई ने अक्तूबर 2015 में येदियुरप्पा, उनके पुत्रों बीवाई राघवेन्द्र, बीवाई विजयेन्द्र और दामाद सोहन कुमार, बेल्लारी की एक निजी स्टील कंपनी तथा शिमोगा में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा संचालित एक ट्रस्ट के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

इस मामले में येदियुरप्पा को अक्तूबर 2011 में तीन सप्ताह तक जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी।

सीबीआई के आरोपपत्र में आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा आरोपियों पर 40 करोड़ रुपए की दलाली में संलिप्तता का आरोप भी था। इस 40 करोड़ रुपए में से 20 करोड़ रुपए की राशि वह थी जिसका कथिततौर पर भुगतान येदियुरप्पा के परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट ने उनके बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान खनन लाइसेंसों सहित अन्य अनुकूलताएं अपने पक्ष में हासिल करने के लिए किया था।

फैसले के तत्काल बाद येदियुरप्पा ने ट्वीट किया ‘‘सत्यमेव जयते, न्याय हुआ मेरी बात सही साबित हुई।'' भाजपा की राज्य इकाई के इस दिग्गज नेता ने फैसले पर खुशी जताते हुए संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं खुश हूं कि झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप खारिज कर दिए गए।'' इस साल के शुरू में येदियुरप्पा को भाजपा की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को राहत मिली है और उन्हें अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए ‘‘नई ऊर्जा'' मिली है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.