मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे बसंत प्रताप सिंह 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे   बसंत प्रताप सिंह यह मध्य प्रदेश राज्य का सचिवालय है, इसे वल्लभ भवन के रूप में जाना जाता है।

भोपाल (भाषा)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के अधिकारी बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। सिंह वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

आधिकारिकतौर पर आज यहां बताया गया कि बसंत प्रताप सिंह एक नवम्बर 2016 से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य शासन ने आज बसंत प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय, घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है।

मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव का जिम्मा सम्हाला है उनमें एच. एस. कामथ, आर. पी. नरोन्हा, एम. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. नायक, आर. पी. नरोन्हा, एम. एस. चौधरी, एस. सी. वर्मा, के. एल. पसरीचा, बी. के. दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरुप, के. सी. एस. आचार्य, एम. एस. सिंहदेव, आर. एन. चोपडा, आर. एस. खन्ना, आर. पी. कपूर, निर्मला बुच, एन. एस. सेठी, एस. सी. बैहार, के. एस. शर्मा, पी. के. मल्होत्रा, ए.वी. सिंह, बी. के. साहा, विजय सिंह, आर. सी. साहनी, अवनि वैश, आर. परशुराम एवं अन्टोनी डिसा शामिल हैं।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.