किसानों को ‘आलू के सही दाम न मिलने’ से नाराज कांग्रेस विधायक बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे
Sanjay Srivastava 3 March 2017 1:40 PM GMT

भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के किसानों को 'आलू के सही दाम न मिलने' से नाराज कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी शुक्रवार को कुछ किसानों के साथ आलू से भरी बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे और आलू को विधानसभा के बाहरी दरवाजे की सड़कों पर बिखेर दिया।
कांग्रेस विधायक पटवारी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाने की बात करते हैं, लेकिन किसानों को अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिलते। पहले भी किसानों को फसलों के दाम नहीं मिले और उन्हें सड़कों पर फेंकना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि किसानों को आलू के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
यह खबर पढ़ें आपको हकीकत के करीब ले जाएगी :-
50 बोरी आलू का मंडी में किसान को मिला एक रुपया, ‘पंजाब-हरियाणा में 10 दिनों में 70 आलू किसानों ने की आत्महत्या’
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंचे थे।
madhya pradesh Bhopal मध्य प्रदेश Madhya Pradesh Assembly भोपाल Madhya Pradesh Potato farmers Congress MLA Jitu Patwari मध्य प्रदेश आलू किसान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा
More Stories