जश्न के माहौल में फटा सिलेंडर, जन्मदिन के दिन ही चली गई जान 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जश्न के माहौल में फटा सिलेंडर, जन्मदिन के दिन ही चली गई जान सिलेंडर फटने के बाद हुए विस्फाेट में मासूम शिवा (इनसेट) की हो गई मौत।

बाराबंकी। आज उस मासूम का तेरहवां जन्मदिन था। सुबह से ही घर में चहल-पहल थी। खुशी के माहौल था। वहीं, मासूम शिवा सुबह से सभी के साथ खेल रहा था। घर में पकवान बन रहे थे। मेहमानों की आवाजाही लगी हुई थी। मगर एक गैस सिलेंडर के फटने से शिवा की मौत हो गई।

गमगीन हुआ माहौल

मासूम शिवा भी शाम होने का इंतजार कर रहा था कि कब उसका जन्मदिन का केक काटा जाएगा। सबकुछ ठीक चल ही रहा था की अचानक खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और हर तरफ आग फ़ैल गयी। एकाएक कमरे में रखा सामान जलने लगा। परिवार के अन्य सदस्य तो बाहर भाग आए लेकिन 13 साल का मासूम शिवा कमरे के एक कोने में डर की वजह से दुबका रहा। घर के और लोग चिल्लाते रहे मगर डरा सहमा सा शिवा धुंए और आग में फंसकर बाहर निकलने में सफल नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।

मां-बाप हुए बेसुध

वहीं, मृत बालक के माता-पिता बेसुध हो गए हैं। उन्हें अभी समझ में ही नहीं आ रहा है कि अचानक यह क्या हो गया। जन्मदिन की खुशिया कब मातम में बदल गईं, कोई जान ही नहीं पाया। इस घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले की जांच के लिए सिलेंडर के अवशेष को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय निवासी पूरन चंद्र ने बताया, "बालक बहुत तेज था। वह सबकी बात मानता और सुनता था। इस घटना से सभी लोगों को बहुत तकलीफ हुई है। वहीं, मृत बालक का पिता सरला गुप्ता व उसके परिवार वाले सदमे में हैं। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है।"

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.