BJP की राहुल को चुनौती, नोटबंदी पर संसद में बोलें 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
BJP की राहुल को चुनौती, नोटबंदी पर संसद में बोलें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

नई दिल्ली (भाषा)। BJP ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सुर्खियों में आने के लिए सरकार के खिलाफ बेबुनियाद इल्जाम मढ़ने का आरोप लगाया और उन्हें चुनौती दी कि वह इस विषय पर संसद में बोलें।

सत्तारुढ़ पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ राहुल आम आदमी के हितों के बारे में बोलने का दावा करते हैं लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस तीन सप्ताह से संसद में कामकाज अवरद्ध कर रही है और संसद चलाने के लिए खर्च किये जाने वाले सरकारी धन को बर्बाद कर रही है।

BJP के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो संसद में चर्चा से भागती थी और आज विपक्ष में रहते हुए भी वह ऐसा ही कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के खिलाफ राहुल के आरोप उनकी असमर्थता और अहंकार से उपजे हैं। वह लगभग हर रोज बेबुनियाद आरोप लगाकर टीआरपी की राजनीति में अरविंद केजरीवाल के साथ स्पर्धा कर रहे हैं। वह केवल सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्हें संसद के बाहर बोलने के बजाय संसद में बोलना चाहिए।''

इससे पहले राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए नोटबंदी के फैसले को ‘मूर्खतापूर्ण कदम' बताया था और कहा था कि इस फैसले ने देश को बर्बाद कर दिया है। कुछ दिन पहले भी राहुल ने नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री टीआरपी की राजनीति कर रहे हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.