पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में BSF का जवान शहीद, छह वर्षीय बच्चे की भी मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में BSF का जवान शहीद, छह वर्षीय बच्चे की भी मौत गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया, एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

जम्मू (भाषा)। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई सेक्टरों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और गोले दागे, इस गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया, एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आरएस पुरा के लालियल गाँव में आबादी वाले इलाकों की ओर बिना उकसावे की बेतरतीब गोलीबारी की जिसमें एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। रातभर चली गोलीबारी में नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजरों ने (जम्मू जिले में) अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई उप सेक्टरों में अग्रिम सीमा चौकियों और नागरिक बहुल इलाकों में रात भर अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।''

अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के आरएस पुरा, अरनिया, सुचेतगढ़, कानाचक, परगवाल उप सेक्टरों में लगभग 25 सीमा चौकियों और रहवासी इलाकों में छोटे और स्वचालित हथियारों से रात भर गोलीबारी की गई और मोर्टार बम दागे गए। यह सिलसिला अब तक जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘गोलीबारी और गोले दागे जाने से BSF का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।'' उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कर रहे BSF के जवान इस हमले का करारा जवाब दे रहे हैं। शहीद हुए जवान की पहचान कांस्टेबल सुशील कुमार के रुप में की गई है।

उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लक्षित हमले किए थे। लक्षित हमलों के बाद से पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की 40 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.