सीआरपीएफ के जवान ने की गोलीबारी, चार जवानों की मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सीआरपीएफ के जवान ने की गोलीबारी, चार जवानों की मौत फोटो: प्रतीकात्मक

औरंगाबाद (भाषा)। बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर गुरुवार को हुई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. सत्यप्रकाश ने बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बलबीर ने छुटटी पर जाने के लिए आवेदन दिया था और उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। किसी दूसरे जवान द्वारा इस बात को लेकर उनपर तंज कसे जाने पर उन्होंने आवेश में आकर अपनी राइफल से गोलीबारी कर दी जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।

उन्होंने बताया कि बलबीर द्वारा की गई गोलीबारी में बच्चा शर्मा और एन मिश्र नामक दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों अरविंद कुमार और जी एस राम को पड़ोसी रोहतास जिला स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाए जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल भेजा गया है और टीम के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.