नाइजीरिया में गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नाइजीरिया में गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत यूनिवर्सिटी ऑफ उयो टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक ईटेटे पीटर्स ने बताया कि मुर्दाघरों में क्षमता से अधिक शव भरे हुए हैं और मृतकों की अंतिम संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है।

नाइजीरिया (एपी)। दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत हो गई। जिस समय छत गिरी उस समय वहां प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। एक अस्पताल के निदेशक ने मृतकों की संख्या बतायी। यूनिवर्सिटी ऑफ उयो टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक ईटेटे पीटर्स ने बताया कि मुर्दाघरों में क्षमता से अधिक शव भरे हुए हैं और मृतकों की अंतिम संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है।

युवा नेता एडीकन पीटर्स ने कहा कि बहुत सारे पीड़ितों का शव उयो शहर के निजी मुर्दाघरों में रखा हुआ है। प्रार्थना के लिए गिरजाघर में एकत्र लोगों में से एक ने बताया कि अकवा इबोम राज्य की राजधानी उयो में स्थित रिग्नर्स बाइबिल चर्च इंटरनेशनल निर्माणाधीन है और कल इसे समय पर पूरा करने के लिए काम चल रहा था क्योंकि इस गिरजाघर में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था। तभी धातु के बने गर्डर वहां मौजूद लोगों पर गिरे और फिर छत गिर गई।

राज्य सरकार ने कहा कि वह जांच कर पता लगाएगी कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.