ममता ने केंद्र और RBI से किया राज्य के चाय बागान कर्मियों की मदद का अनुरोध 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ममता ने केंद्र और RBI से किया राज्य के चाय बागान कर्मियों की मदद का अनुरोध ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल।

कोलकाता (भाषा)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र और RBI से राज्य के चाय बागान कर्मियों की मदद का अनुरोध करते हुए कहा है कि ये कर्मी नोटबंदी की वजह से मर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर केंद्र और RBI से अनुरोध करना चाहूंगी कि वे बंगाल के चाय बागान कर्मियों को मदद उपलब्ध करवाएं।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

उन्होंने कहा, ‘‘चाय बागान कर्मी नोटबंदी के कारण भूखे हैं और मर रहे हैं। RBI को जिला मजिस्ट्रेटों के मार्फत हमारी सरकार की ओर से की गई अदायगी को बहाल कर देना चाहिए।''

ममता ने कल नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह चाय बागान कर्मियों को उनके वेतन से वंचित करके राज्य के साथ ‘भेदभाव' कर रही है क्योंकि उसने BJP शासित असम में तो कर्मियों को वेतन उपलब्ध करवा दिया है। ममता ने आरोप लगाया था, ‘‘यह बात स्तब्ध कर देने वाली है कि केंद्र सरकार बंगाल के चाय बागान कर्मियों को नकद वेतन से वंचित करके बंगाल और उसके मेहनती चाय बागान कर्मियों के खिलाफ निर्मम तरीके से भेदभाव कर रही है। यह तब है, जबकि वह BJP शासित असम में कर्मियों को RBI की ओर से नकदी दे रही है।''

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.