चंद्रशेखरन को टाटा संस में शीर्ष पद मिलना आईटी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण: सिक्का

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चंद्रशेखरन को टाटा संस में शीर्ष पद मिलना आईटी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण: सिक्काइंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिक्का ने एन चंद्रशेखरन को टाटा सं‍स का चेयरमैन बनने पर बधाई दी है

बेंगलुरु (भाषा)। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिक्का ने एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय टाटा के दिग्गज की नेतृत्व क्षमता व सॉफ्टवेयर उद्योग के बढ़ते महत्व को प्रतिबिंबित करता है। सिक्का ने कहा, ‘मैंने कल (गुरुवार को) उन्हें लिखा और बधाई दी। यह उनके नेतृत्व तथा क्षमता के साथ सॉफ्टवेयर क्षेत्र के हमारे आस-पास बढ़ती अहमियत को रेखांकित करता है।’ उन्होंने कहा कि हम उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभाकामनाएं देते हैं।

टीसीएएस के सीईओ व प्रबंध निदेशक चंद्रशेखरन को गुरुवार को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया। टीसीएस के तीसरी तिमाही के परिणाम की घोषणा के बाद इसका ऐलान किया गया।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.