चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का परचम

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   20 Dec 2016 2:24 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का परचमचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2016।

चंडीगढ़ (भाषा)। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने 20, विरोधी दल कांग्रेस ने चार और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। जीत दर्ज करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मेयर अरुण सूद और कांग्रेस के देविंदर सिंह बाबला शामिल हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ। नोटबंदी के बाद भाजपा और कांग्रेस के लिए 26 वार्डों में हुए ये नगर निगम चुनाव उनके प्रदर्शन को आंकने की एक बड़ी कसौटी थे। निर्दलीय 67 उम्मीदवारों सहित कुल 122 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे। वहीं 2,37,374 महिलाओं सहित कुल 5,07,627 मतदाता थे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.