तुगलक के सम्पादक व पत्रकार चो रामास्वामी का निधन 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 Dec 2016 10:56 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तुगलक के सम्पादक व पत्रकार चो रामास्वामी का निधन वयोवृद्ध पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी।

चेन्नई (भाषा)। वयोवृद्ध पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी (82 वर्ष) का बीमारी के कारण आज यहां निधन हो गया। रामास्वामी के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि चो के नाम से पुकारे जाने वाले रामास्वामी बीमार थे और उन्होंने आज सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है। रामास्वामी तुगलक पत्रिका के संस्थापक संपादक थे और उन्हें व्यंग्यकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और उन्होंने रजनीकांत एवं कमल हासन जैसे कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया।

प्रिय मित्र चो रामास्वामी के निधन से दुखी : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्यंग्यकार चो रामास्वामी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी और एक महान राष्ट्रवादी के रुप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चो रामास्वामी दूरदर्शी, स्पष्टवक्ता और होनहार थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और तुगलक के असंख्य पाठकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'' रामास्वामी ने राजनीतिक पत्रिका ‘तुगलक' की स्थापना और उसका संपादन किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रामास्वामी को बहुत से लोगों से सम्मान और सराहना मिलती थी।

चो रामास्वामी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी, महान राष्ट्रवादी और निर्भीक आवाज थे, जिनका सम्मान और सराहना की जाती थी।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, ‘‘इन सबसे उपर, वह एक प्रिय मित्र थे। मैं उनकी वार्षिक पाठक बैठक में गया था, जो एक अभूतपूर्व संपादक-पाठक मंच था।''

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.