मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सपा सरकार के सभी निगम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बर्खास्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सपा सरकार के सभी निगम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बर्खास्तमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। जब से उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभाला है तब से ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार के सभी निगम अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। शासन ने तत्कालीन सरकार में विभागों/सार्वजनिक निगमों, परिषदों, समितियों आदि में प्रशासनिक व्यवस्था के अन्तर्गत नियुक्त सभी कार्यरत गैर सरकारी सलाहकारों/अध्यक्षों/उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की सेवाओं को तात्कालिक प्रभाव से समाप्त करते हुए, उन्हें कार्यमुक्त किए जाने के आदेश पारित किए गये हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, आयुक्त समाज कल्याण, समस्त अपर मुख्य सचिवों एवं प्रमुख सचिवों/सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करें और अगर इसका पालन नहीं होता तो कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कारवाइ से कयी सपा नेता की लाल बत्ती छिन जाएगी।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.