मुख्यमंत्री चौहान ने किया भोपाल के ‘बुल मदर फार्म’ का निरीक्षण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री चौहान ने किया भोपाल के ‘बुल मदर फार्म’ का निरीक्षण शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

भोपाल (भाषा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित ‘बुल मदर फार्म' का निरीक्षण किया और भू्रण प्रतिरोपण तकनीक के जरिये गोपालन हेतु उन्नत नस्ल के पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से पालन तथा प्रबंधन करने पर फार्म प्रबंधन की प्रशंसा की।

आधिकारिक तौर पर आज यहां बताया गया कि चौहान ने कल यहां मध्यप्रदेश राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम द्वारा संचालित ‘बुल मदर फार्म' में देशी गायों की नस्ल सुधार हेतु क्रियान्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी हासिल की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भ्रूण प्रतिरोपण तकनीक से उत्पन्न 35 वत्सों और प्रक्षेत्र पर गोपालन हेतु उन्नत नस्ल के पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से पालन और प्रबंधन करने पर प्रशंसा व्यक्त की।

चौहान द्वारा फार्म में गौमूत्र, गोबर निस्तार करने और चारा उत्पादन में किये जा रहे उसके उपयोग, प्रक्षेत्र पर वर्षा जल संरक्षण और उसका उपयोग और फार्म में स्थापित किये जा रहे स्वचलित डेयरी प्रक्षेत्र का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गयी।

मुख्यमंत्री ने फार्म में गोपालन के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसकी तुलना देश में उन्नत पशुपालन में अग्रणी राज्य पंजाब, हरियाणा से की एवं इसके लिये उन्होंने फार्म का संचालन करने वाले अधिकारियों को बधाई दी।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.